Sim Card Rule: अगर आपके पास भी है दो सिम तो जान ले यह ये नियम! वरना लगेगा 2 लाख रुपए जुर्माना

[sm_links_style1]
=
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sim Card Rule: अगर आपके पास भी है दो सिम तो जान ले यह ये नियम! वरना लगेगा 2 लाख रुपए जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने सिम कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। सिम कार्ड हर स्मार्टफोन की जरूरत है। अगर आप तय सीमा से ज्यादा सिम कार्ड रखते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा सिम रखने पर आपको जुर्माना और जेल भी हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि लोग सिम बदलते रहते हैं और उन्हें याद नहीं रहता कि उनके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं।

यह जानकारी आप सिर्फ एक मिनट में पा सकते हैं। आपको बता दें कि आपके पास अधिकतम कितने सिम होने चाहिए यह आपकी लोकेशन यानी आप कहां से सिम ले रहे हैं इस पर निर्भर करेगा। अगर आप कश्मीर, असम या किसी पूर्वोत्तर सीमा पर रहते हैं तो आप अधिकतम 6 सिम एक्टिवेट कर सकते हैं। इनके अलावा राज्यों में रहने वाले लोग 9 सिम रख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जुर्माने के साथ जेल की सजा भी हो सकती है 26 जून 2024 को लागू हुए नए नियम के मुताबिक अगर आप 9 या 6 से ज्यादा सिम कार्ड रखते हैं तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। पहली बार नियम का उल्लंघन करने पर आपको 50,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है, जबकि दोबारा उल्लंघन करने पर आपको 2 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

अगर आपके सिम से कोई धोखाधड़ी का मामला सामने आता है तो आपको 3 साल तक की जेल की सजा और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना दोनों भुगतना पड़ सकता है। अगर आपको याद नहीं है कि आपने अब तक कितने सिम लिए हैं तो आप आसानी से यह जानकारी पता कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिम कार्ड की जानकारी के लिए आपको सरकारी वेबसाइट संचार साथी पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको TAFCOP का फीचर दिया गया है जो आपको बताएगा कि आपके नाम पर कितने सिम हैं।

इसकी सबसे खास बात यह है कि आप यहां से किसी ऐसे सिम को ब्लॉक भी कर सकते हैं जिसका आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। पता करें कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं सबसे पहले संचार साथी पोर्टल https://sancharsaathi.gov.in/ पर जाएं अब यहां आपको सिटीजन सेंटर सर्विस में Know Your Mobile connections पर जाना होगा। इस पर टैप करें

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, कैप्चा और OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।

विवरण भरने के बाद जैसे ही आप TAFCOP पोर्टल पर लॉगइन करेंगे, आपको अपने आधार कार्ड से एक्टिवेट सभी सिम की जानकारी मिल जाएगी।

अगर आप कोई सिम इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आपको इसकी रिपोर्ट करने का भी ऑप्शन मिलेगा।

Dhananjay Kumar  के बारे में
Dhananjay Kumar I Am Dhananjay Kumar. I'm a blogger and content creator at https://technicalranjay.co/. I have experience in various fields including government jobs updates, government schemes, latest news updates, tech trends, and current events in different fields including sports, gaming, politics, government policies, finance, etc. Read More
For Feedback - ranjay703386@gmail.com
[sm_links_style2]