Matric Exam Questions 2024 Social Science बिहार बोर्ड मैट्रिक के लिए प्रश्न उत्तर सामाजिक विज्ञान में।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. निम्न में से किस सम्मेलन में जर्मनी की क्षतिपूर्ति राशि को कम कर दिया गया ?
(A) क्योटो सम्मेलन
(B) वियना सम्मेलन
(C) रियो डी जेनेरो सम्मेलन
(D) लौसने सम्मेलन
2. ‘रक्त और लौह’ की नीति का अवलम्बन किसने किया।
(A) गैरीबाल्डी (C) विस्मार्क
(D) नेपोलियन (B) मेजिनी
3. निम्न में से किसके योगदान से इटली का एकीकरण पूर्ण हुआ?
(A) मेजिनी (B) काउंट कावूर
(C) विक्टर इमैनुएल (D) इनमें से सभी
4. हीगेल किस देश का दार्शनिक था?
(A) फ्रांस (B) इटली
(C) जर्मनी (D) ऑस्ट्रिया
5. जर्मन राईन राज्य का निर्माण किसने किया था?
(A) लुई XVIII (B) नेपोलियन बोनापार्ट
(C) नेपोलियन III (D) बिस्मार्क
6. वियना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य क्या था?
(A) गणराज्यों को पुनर्स्थापित करना
(B) लोकतंत्रों को पुनर्स्थापित करना
(C) राजतंत्रों को पुनर्स्थापित करना
(D) इनमें से कोई नहीं
7. फ्रांसीसी क्रांति कब हुई ?
(A) 1789 (B) 1804
(C) 1804 (D) 1817
8. मेजिनी का संबंध किस संगठन से था?
(A) लाल सेना (B) कार्बोनरी
(C) डायट (D) जालवेरिन
9. राष्ट्रीय आंदोलन का केंद्र जेना विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
(A) इटली (C) रूस
(B) जर्मनी (D) ग्रेट ब्रिटेन
10. कोसूथ का संबंध किस देश से है?
(A) ऑस्ट्रिया (B) यूनान
(C) पोलैंड (D) हंगरी
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. बोल्शेविक दल का कार्यक्रम ‘अप्रैल थीसिस’ किसने लिखा ?
(A) स्टालिन (B) ट्रॉटस्की
(C) लेनिन (D) गैरीबाल्डी
2. ‘समाजवादियों की बाइबिल’ किसे कहते हैं?
(A) वार एण्ड पीस
(B) कम्यूनिस्ट मेनिफेस्टो
(C) दास कैपिटल
(D) अप्रैल थीसिस
3. रूस में अल्पमत वाला दल क्या कहलाया ?
(A) बोल्शेविक (B) मेनशेविक
(C) सर्वहारा वर्ग (D) इनमें से कोई नहीं
4. रूस में प्रतिनिध्यात्मक संस्था डयूमा का गठन कब हुआ ?
(A) 1861 (B) 1867
(C) 1905 (D) 1917
5. किस संधि के तहत रूस प्रथम विश्व युद्ध से बाहर हो गया?
(A) फ्रैंकफर्ट का संधि
(B) ब्रेस्ट लिटोवस्क की संधि
(C) वर्साय की संधि
(D) पेरिस की संधि
6. वैज्ञानिक समाजवाद का जनक किसे माना जाता है?
(A) सेंट साइमन (B) रॉबर्ट ओवन
(C) कार्ल मार्क्स एमएल (D) फ्रेडरिक एंगेल्स
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. मार्च क्रांति के बाद केरेंसकी के नेतृत्व में बनी सरकार का मुख्य उद्देश्य क्या था।
उत्तर—मार्च क्रांति के बाद रूस में केरेंसकी के नेतृत्व में एक उदार समाजवादियों की सरकार का गठन हुआ। इस सरकार का मुख्य उद्देश्य जनतांत्रिक एवं वैधानिक सरकार की स्थापना करना, मित्रराष्ट्रों के सहयोग से युद्ध चलाना, व्यक्तिगत संपत्ति की रक्षा करना, संविधान सभा द्वारा भूमि की समस्या सुलझाना एवं रूस की समस्त संस्थाओं में वैधानिक उपायों द्वारा परिवर्तन लाना था।
2. लेनिन द्वारा नई आर्थिक नीति की घोषणा क्यों की गई?
उत्तर— लेनिन एक स्वप्नदर्शी विचारक नहीं बल्कि वह एक कुशल सामाजिक चिंतक तथा व्यावहारिक राजनीतिज्ञ था। सत्ता में आने के बाद उसने आर्थिक क्षेत्र में साम्यवादी व्यवस्था को लागू किया जिसका रूस ने काफी विरोध किया। उसने यह स्पष्ट देखा कि तत्काल पूरी तरह समाजवादी व्यवस्था लागू करना या एक साथ सारी पूँजीवादी दुनिया से टकराना संभव नहीं है। इसलिए उसने 1921 ई० में एक नई आर्थिक नीति की घोषणा की जिसमें मार्क्सवादी मूल्यों से कुछ हद तक समझौता करना पड़ा।
3. बोल्शेविक क्रांति के दो तात्कालिक कारण बताइए।
उत्तर—1917 ई० की रूसी क्रांति के दो कारण निम्नलिखित थे।
(i) जार की निरंकुशता एवं अयोग्य शासन।
(ii) प्रथम विश्वयुद्ध में रूस की पराजय- प्रथम विश्वयुद्ध में रूस की लगातार हार होती गई। इस स्थिति में रूसी जनता और अधिक क्षुब्ध और क्रुध हो गई। वे पूरी तरह जारशाही को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध हो गए। वस्तुतः प्रथम विश्वयुद्ध में रूस की पराजय क्रांति का तात्कालिक कारण बना।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. रूसी क्रांति के प्रभाव की विवेचना करें।
उत्तर— उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या-4, उत्तर संख्या-
2 देखें।
3. हिन्द- चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन
(Nationalist Movement in Indo-China)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. अंकोरवाट मंदिर का निर्माण किसने कराया?
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य (B) सूर्यवर्मा द्वितीय
(C) समुद्रगुप्त (D) हर्षवर्धन
2. बाओदाई की सरकार कहाँ थी?
(A) उत्तरी वियतनाम (B) दक्षिणी वियतनाम
(C) कम्बोडिया (D) हनोई
3. उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम का एकीकरण कब हुआ ?
(A) 1960 (C) 1975
(B) 1965 (D) 1976
4. निम्न में से क्या पोट्सडम की घोषणा का उद्देश्य था ?
(A) जापान का आत्मसमर्पण
(B) अमेरिका का आत्मसमर्पण
(C) वियतनाम की स्वतंत्रता
(D) जर्मनी का एकीकरण
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. हो ची मिन्ह मार्ग की क्या उपयोगिता थी?
उत्तर – हो ची मिन्ह मार्ग हनोई से चलकर लाओस, कम्बोडिया के सीमा क्षेत्र से गुजरता हुआ दक्षिणी वियतनाम तक जाता था। जिसमें सैकड़ों कच्ची पक्की सड़के निकल कर जुड़ी थी। यह मार्ग वियतनामियों को रसद पहुँचाने वाला मार्ग था जो काफी मजबूत था। अमेरिका हो ची मिन्ह मार्ग पर नियंत्रण करना चाहता था क्योंकि यह मार्ग वियतकांग की जीवन रेखा थी।
1. हो ची मिन्ह मार्ग की क्या उपयोगिता थी?
उत्तर- हो ची मिन्ह मार्ग हनोई से चलकर लाओस, कम्बोडिया के सीमा क्षेत्र से गुजरता हुआ दक्षिणी वियतनाम तक जाता था। जिसमें सैकड़ों कच्ची पक्की सड़के निकल कर जुड़ी थी। यह मार्ग वियतनामियों को रसद पहुँचाने वाला मार्ग था जो काफी मजबूत था। अमेरिका हो ची मिन्ह मार्ग पर नियंत्रण करना चाहता था क्योंकि यह मार्ग वियतकांग की जीवन रेखा थी।
2. हिन्द चीन का अर्थ क्या है? उत्तर-दक्षिण पूर्व एशिया में हिन्द चीन देशों से अभिप्राय तत्कालीन समय में लगभग 3 लाख (2.80 लाख) वर्ग किमी० में फैले उस प्रायद्विपीय क्षेत्र से है जिसमें आज के वियतनाम लाओस और कम्बोडिया के क्षेत्र आते हैं। इसकी उत्तरी सीमा म्याँमार एवं चीन को छूती है तो दक्षिण में चीन सागर है और पश्चिम में म्यामार के क्षेत्र पड़ते हैं। भारत में राष्ट्रवाद (Nationalism in India)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना कब हुई?
(A) 1732 (B) 1885
(C) 1890 (D) 1945
2. वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि किस किसान आंदोलन के दौरान दी गई?
(A) बारदोली (B) अहमदाबाद
(C) खेड़ा (D) चंपारण
3. निम्न में से किन्हें सीमांत गाँधी के नाम से भी जाना जाता है?
(A) सी० राजगोपालाचारी
(C) खान अब्दुल गफ्फार खान
(B) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(D) लाला हरदयाल
4. भारत सरकार अधिनियम, 1919 को योजना ……….के नाम से भी जानते हैं।
(A) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड
(B) साइमन कमीशन
(C) इंडियन स्टेटयुटरी कमीशन
(D) नेहरू रिपोर्ट
5. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 1 मई (B) 1 जून
(C) 5 जून (D) 8 मार्च
6. भारत में रेलवे और टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत किसके शासनकाल में हुई?
(A) लार्ड लिटन (B) लार्ड डलहौजी
(C) लार्ड कर्जन (D) लार्ड डफरिन
7. महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
(A) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
(B) सत्येंद्रनाथ टैगोर
(C) गोपाल कृष्ण गोखले
(D) मोतीलाल नेहरू
8. चौरी-चौरा हत्याकांड के बाद किस आंदोलन को स्थगित कर दिया गया?
(A) असहयोग आंदोलन
(B) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(D) भारत छोड़ो आंदोलन
(C) खिलाफत आंदोलन
9. ‘लाल कुर्ती’ नामक संगठन का गठन किसने किया?
(A) मेजिनी
(B) खान अब्दुल गफ्फार खान
(D) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(C) सी० राजगोपालाचारी
10. लखनऊ समझौता किस वर्ष हुआ ?
(A) 1916 (B) 1918
(C). 1920 (D) 1922
11. ‘इंडियन स्टेट्यूटरी कमीशन’ के अध्यक्ष कौन थे?
(A) जनरल डायर (B) विलियम हंटर
(C) रॉबर्ट ओखन (D) जॉन साइमन
lkjdretlvssss http://www.yandex.ru
Hello everyone!
I came across a 143 great site that I think you should visit.
This resource is packed with a lot of useful information that you might find valuable.
It has everything you could possibly need, so be sure to give it a visit!
https://timebusinessinsider.com/top-5-challenges-to-effective-recruiting/
Furthermore remember not to overlook, folks, — you constantly can inside this article discover responses to address the most most confusing queries. Our team made an effort — explain all information via the extremely easy-to-grasp way.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!